Site icon

जबलपुर में सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा

6-9.jpg

जबलपुर
 नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के रतन नगर जबलपुर स्थित घर पर आज सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा है। टीम के पहुंचते ही शुक्ला के घर पर हड़कंप मच गया। सुबह अब तक की सर्च कार्रवाई में सहायक यंत्री के पास आलीशान घर, लग्जरी कारें, भूखंड सहित करोड़ों करोड़ों की संपत्ति का पता चला है।

ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि आय से अधिक मामले की शिकायत की जांच के बाद सुबह 6:00 बजे ईओडब्ल्यू जबलपुर एवं सागर की टीम द्वारा नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर पर सर्च कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक की कार्रवाई में सहायक यंत्री शुक्ला के पास रतन नगर में 3900 वर्ग फीट का भूखंड, 15 वर्ग फीट पर बना आलीशान मकान, तीन लग्जरी वाहन, बैंक में जमा छह लाख 40 हजार रुपए का पता चला है। कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version