Site icon

योग दिवस पर बोरतलाव थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण

योग दिवस पर बोरतलाव थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण

० थाना प्रभारी अब्दुल समीर की उपस्थिति में 

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जहां आज कोरोन संक्रमण के चलते बहुत बड़े आयोजन के रूप में नहीं किया जा सका, वहीं हर स्तर के लोगों ने अपनी अपनी सुविधानुसार आयोजन कर योग के महत्व को सिद्ध किया है। जिले के नक्सल क्षेत्र के बोरतलाव थाना परिसर में भी थाना प्रभारी अब्दुल समीर की उपस्थिति में उक्त आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस थाना परिसर में जिला पुलिस बल, आईटीबीपी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया गया। योग के इस आयोजन में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया गया। थाना परिसर में भी समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में फलदार, छायादार, वृक्षों का रोपण किया गया। उक्त आयेाजन में थाना प्रभारी के अलावा एसी अजय कुमार, आईटीबीपी बोरतलाव, जिला बल एवं स्टाफ के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।

Exit mobile version