Site icon

12वीं में टिकेश वैष्णव ने किया टॉप, 10वीं में प्रज्ञा कश्यप ने हासिल किया 100% अंक

topar

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिसमें दोनों कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्रा मुंगेली जिले के रहने वाले हैं. जारी रिजल्ट के अनुसार 10वीं में 73.3 प्रतिशत और 12वीं का 78.59 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल किया है.12वीं में छात्र टिकेश वैष्णव ने 97.80 प्रतिशत और 10वीं में छात्रा प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किया है. बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले दोनों कक्षा के छात्र मुंगेली जिले के रहने वाले हैं. इसके अलावा छात्र अपने परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर देख सकते हैं.

Exit mobile version