Site icon

गौशाला से 15 गाय चोरी की घटना हुई पुलिस टीम ने 8 गायों को गौशाला के सुपुर्द किया, एसपी को दिया आवेदन

3-31.jpeg

धार
ग्राम भोपावर में श्रीगणेश बडकेश्वर गौशाला में विगत दिनों 15 गाय चोरी की घटना हुई थी । ग्राम भोपावर, बडोदिया, बिछीया, खमालिया, पटलावदिया के ग्रामीण जन एवं  गौशाला के पदाधिकारी महामंडलेश्वर संत नरसिह दास जी महाराज के मार्गदर्शन में गुरूवार को एसपी कार्यालय  धार जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह व सरदारपुर थाने पहुंचे  कर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को आवेदन दिया। इस अवसर समाजसेवी नरेश राजपुरोहित ,संजय शर्मा , गौशाला समिति अध्यक्ष विजय पटेल ,भोपावर सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड,उपसरपंच हेमन्त दांगी, पटलावदिया सरपंच जितेन्द्र सिंगार, उपसरपंच नरवरसिंह चावडा, विजय त्रिवेदी, कैलाश पाटीदार मौजूद रहे।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि भोपावर गौशाला मे विगत दिनों गाय चोरी घटना हुई। 18 की रात्रि में 2 गाय चोरी हो गई और 21 सितंबर की रात्रि में भी अज्ञात बदमाश गौशाला से 12 गाय एवं 1 बछडे को लेकर फरार हो गए जिससे समिति सदस्यगण एवं ग्रामीणजन मे आक्रोश व्याप्त किया था । इसलिए शीघ्र ही घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों को पकडने की मांग की गई थी ।

लक्ष्मी गौशाला समिति अध्यक्ष नरेश राजपुरोहित ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बाद गत रात्रि में 8 गायों को  पुलिस द्वारा पकड़ कर गौशाला के सुपुर्द की गई एवं बाकी बची गायों की खोजबीन जारी है।  जिसका पुलिस टीम का आभार माना है।

Exit mobile version