Site icon

अंचल के कई जिलों में छाए बादल

Clouds_covered.jpg

ग्वालियर

मानसून में बरसात की दृष्टि से सबसे मजबूत आसार वाले जुलाई और अगस्त के महीने कमजोर गुजरने के बाद अब सितंबर की बारिश ने सारी कसर पूरी कर दी है। आज सुबह तक ग्वालियर में 718 मिलीमीटर से अधिक बरसात होने के बाद अब भी अंचल के अनेक जिलों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच ग्वालियर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में आज भी बरसात होने की संभावना बनी हुई है।

वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले 48 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार अभी और दो-तीन दिन तक बने सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की नवीनतम जानकारी के अनुसार मानसून की वापसी 17 सितंबर की अपनी सामान्य तिथि से तीन दिन बाद शुरू हुई। बता दें कि देश में साल भर में होने वाली बारिश का 70 प्रतिशत हिस्सा मानसून के दौरान होने वाली बरसात का होता है। इस मामले में ग्वालियर और चंबल संभाग इस बार काफी पिछड़े हुए थे।

मौसम विभाग के अनुसार अभी 23 सितम्बर को भी कई इलाकों में विदाई वाला मानसून अपना रंग दिखा सकता है। ऐसे में आने वाले 24-48 घंटों के दौरान अंचल में अधिकांश से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी की संभावना है। वहीं 29   सितम्बर तक मध्यप्रदेश में अधिकांश से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गतिविधियां जारी रहने के बाद शुष्क मौसम की संभावना है।  

वर्तमान मौसम परिस्थितियां

Exit mobile version