Site icon

सीईओ ने नरेगा अभिसरण अंतर्गत चबूतरा निर्माण का किया निरीक्षण

97 (1)

राजनांदगांव 23 जून 2020।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम ने आज विकासखंड राजनांदगांव के उपरवाह, बघेरा, भर्रेगांव व पदुमतरा में  मनरेगा अभिसरण अंतर्गत स्वीकृत धान उपार्जन केन्द्र में चबूतरा निर्माण का निरीक्षण किया।

श्रीमती सलाम ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों को सभी चबूतरों का निर्माण 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक कार्यक्रम अधिकारी नरेगा को  प्रतिदिन स्थल निरीक्षण स्वयं करते हुए चबूतरा निर्माण की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराने के लिए भी निर्देशित किया। श्रीमती सलाम ने साथ ही फेस 2 में स्वीकृत गौठान मनगटा का भी अवलोकन किया। उन्होंने जनपद पंचायत राजनांदगांव मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री कंवर से कहा कि मनगटा गौठान में चारागाह विकास का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करे।

Exit mobile version