Site icon

1 नवंबर से इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से चंडीगढ़ के लिए भरेगा सीधी उड़ान

air_6.jpg

इंदौर

 

 इंदौर शहर एक बार फिर हवाई मार्ग के जरिए चंडीगढ़ से जुड़ने जा रहा है। निजी एयरलाइंस इंडिगो ने 1 नवंबर से इस रूट पर उड़ान संचालित करने की घोषणा की है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इससे पहले एयरलाइंस निर्धारित रूटों में फेरबदल करते हुए उड़ानों की संख्या बढ़ाते हुए नए शहर जोड़ रही हैं। इसी कड़ी में इंडिगो ने इंदौर से चंडीगढ़ के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की है। इंदौर से विमान सुबह 10.05 बजे रवाना होकर 11.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी में यह फ्लाइट 12 बजे उड़कर 2.40 बजे इंदौर आएगी। शुरुआत में यह उड़ान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी। 22 दिसंबर से इसे मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित किया जाएगा।

 

Exit mobile version