Site icon

लोकायुक्त ने गुना में डाक अधीक्षक को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

4-51.jpg

गुना

गुना के हेड पोस्ट ऑफिस में पदस्थ डाक अधीक्षक बीएस मालवीय को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने ट्रैप किया है। उन्हें 20 हजार की रिश्वत लेते टीम ने पकड़ा। उन्होंने एक डाक कर्मचारी से अटैचमेंट करने के नाम पर 60 हजार रुपए की डिमांड की थी। इसकी पहली किश्त सोमवार को दी जा रही थी। इसी दौरान लोकायुक्त ने उन्हें ट्रैप किया है। 8 अक्टूबर को डाक कर्मचारी ने रिश्वत की शिकायत लोकायुक्त से की थी, जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई।

Exit mobile version