Site icon

नशे से दूर रहें, जान है तो जहान है का दिया गया जागरूकता संदेश

14_jpeg.jpg

अनूपपुर
विकासखण्ड कोतमा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरदा (मझटोलिया) में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नगाराबांध के द्वारा 19 अक्टूबर 2022 को शासन के द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायत उमरदा के सरपंच श्री अखिलेश सिंह कंवर की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित स्व सहायता समूह के सदस्य जन नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं श्री महेन्द्र कुमार यादव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तरसिली के अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परामर्शदाता सरिता त्रिपाठी, छात्रा श्रद्धा मानस माधुरी सिंह राम प्रसाद जायसवाल वीरेंद्र जायसवाल तथा ग्राम पंचायत उमरदा के आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंच, उपसरपंच की सहभागिता से नशा मुक्ति के संबंध में रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहें जान है तो जहान है का जागरूकता संदेश दिया गया व शपथ दिलाई गई।

Exit mobile version