Site icon

अकोदिया में अलसुबह सड़क हादसे में चार की मौत,तीन की हालत गंभीर

Accident_Road-.jpg

अकोदिया

शाजापुर जिले के अकोदिया में शनिवार अलसुबह सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर है। पलसावद-बोलाई रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली पाेल से टकरा गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शुजालपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

अकोदिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हादसे में पवन पिता भगवत हाड़ा (30), बबलू पिता कांटे बाबू (30), दोनों निवासी पंपापुर गुलाना, गजेंद्र सिंह ठाकुर कुंजी सिंह (38) निवासी शुजालपुर, दौलत सिंह पिता करण सिंह (50) निवासी ग्राम फुलेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अकोदिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Exit mobile version