Site icon

दीपोत्सव पर्व की खाद्य मंत्री श्री सिंह ने दी शुभकामनाएँ

8-11.jpeg

अनूपपुर
प्रकाश के पर्व दीपावली की प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने शुभकामनाएं दी है। उन्होनें कहा कि दीपोत्सव पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर हम सबको अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए, जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों।

Exit mobile version