Site icon

एक भक्त ने भगवान महाकाल को भेंट किया रत्न जड़ित मुकुट

5-75.jpg

उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को गुजरात के सूरत शहर से आए एक भक्त ने भगवान महाकाल के लिए अमेरिकन डायमंड का मुकुट, कुंडल, माला, चांदी का लोटा तथा भगवान कार्तिकेय के लिए रत्न जड़ित पोशाक भेंट की।

गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त

उल्‍लेखनीय है कि दीपावली के बाद गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। गुरुवार को भी एक लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।

मुकुट, कुंडल आदि सामग्री भेंट

गुजरात के सूरत शहर से महाकाल दर्शन करने आए किशन भाई ने भगवान महाकाल के श्रृंगार में उपयोग के लिए मुकुट, कुंडल आदि सामग्री भेंट की। दानदाता ने करीब डेढ़ माह में भगवान महाकाल के लिए रत्न जड़ित आभूषण व भगवान कार्तिकेय के लिए पोशाक तैयार कराई है। बताया जाता है महाशिवरात्रि पर भगवान को यह आभूषण धारण कराए जाएंगे।

Exit mobile version