Site icon

निगम कमिश्नर ने किया अधिकारी को निलंबित

nilmbit1-1.jpg

ग्वालियर
 ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर एक लापरवाह अधिकारी को निलंबित कर दिया है।  लापरवाह निगम अधिकारी पिछले दिनों एमआईसी सदस्य द्वारा बुलाई गई बैठक से बिना सूचना गायब रहे, उन्होंने फोन भी बंद कर लिया। ऊर्जा मंत्री द्वारा चाही गई जानकारी भी उन्होंने उपलब्ध नहीं कराई।

ग्वालियर नगर निगम कमिशनर  किशोर कन्याल ने आज एक आदेश निकालकर क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्र क्रमांक 2 उप यंत्री रवि गोड़िया को निलंबित कर दिया है। अपने आदेश में कमिश्नर ने लिखा कि 19 अक्टूबर को एमआईसी सदस्य जनकार्य विभाग ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें रवि गोड़िया बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।

जब उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने शीघ्र आने का कहा लेकिन फिर भी वो नहीं आये और अपना मोबाइल बंद कर लिया।  उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा चाही गई जानकारी को भी उपलब्ध नहीं कराया।  उनका ये आचरण मप्र सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उल्लंघन है, इसलिए रवि गोड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Exit mobile version