Site icon

कोण्डागांव : जिला अस्पताल में आहार प्रदाय हेतु पंजीकृत स्व सहायता समूह या सहकारी समिति से 11 मार्च तक निविदा प्रस्ताव आमन्त्रित

कोण्डागांव, 22 फरवरी 2023

कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोण्डागांव द्वारा जिला अस्पताल कोण्डागांव में वित्तीय वर्ष 2022-23 तथा 2023-24 के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं जननी  शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आहार प्रदायगी हेतु इच्छुक पंजीकृत स्व सहायता समूहों या सहकारी समितियों से पूर्व में निविदा प्रस्ताव आमन्त्रित की गयी थी, लेकिन पात्र निविदाकर्ता उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में पुनर्निविदा के माध्यम से उक्त स्व सहायता समूहों या सहकारी समितियों से आगामी 11 मार्च 2023 तक निविदा प्रस्ताव आमन्त्रित की गयी है। निविदा प्रपत्र कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोण्डागांव में 24 फरवरी 2023 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है और प्रतिपूरित निविदा प्रस्ताव 11 मार्च 2023 को अपरान्ह 2 बजे तक पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। नियत तिथि एवं समय तक प्राप्त निविदा प्रस्तावों को निर्धारित दिवस  अर्थात 11 मार्च 2023 को अपरान्ह 3 बजे खोली जायेगी।

Exit mobile version