Site icon

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्‍द्र कृष्ण शास्‍त्री के दरबार में भगदड़, एक की मौत

1-88.jpg

 भिंड
 जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआधाम में आयोजित सियपिय मिलन समारोह के दौरान मंगलवार दोपहर डाक्‍टर हनुमान मंदिर से करीब 400 मीटर दूर लगी लाइन में भगदड़ मच गई। इसमें मुरैना निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि तीन-चार श्रद्धालु घायल हाे गए।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। मृतक महिला अपने स्वजनों के साथ बागेश्वरधाम के महंत पंडित धीरेन्‍द्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में शामिल होने और कथा सुनने के लिए मुरैना से आई थी।

यहां बता दें कि दंदरौआधाम में आठ नवंबर से चल रहे सियपिय मिलन समारोह में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। सोमवार से बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर की हनुमत कथा शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दिव्य दरबार लगाया गया था।

Exit mobile version