Site icon

मनावर में 85 अवैध पिस्टल व देशी कट्टों के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

1-103.jpg

 धार
धार जिले की मनावर पुलिस ने 85 अवैध पिस्टल और देशी कट्टों के साथ तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 8 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए समान में 79 देशी कट्टे, 6 देशी पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस, 2 बाइक के साथ नकबजनी किए गए सोने और चांदी के जेवर भी हैं। अवैध हथियारों के तस्कर शातिर बदमाश सिकलीगर विनोदसिंह, जगतसिंह सिकलीगर और सिकलीगर दीपकसिंह निवासी खरगोन जिला गिरोह के मुख्य सदस्य हैं।

इस गिरोह के दो सदस्य पवित्रसिंह व राहुलसिंह सिकलीगर फरार हैं, जो अवैध हथियारों की तस्करी के साथ-साथ चोरी-नकबजनी जैसी घटनाओं शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपितों ने क्षेत्र में तीन बड़ी घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।

ये बदमाश चोरी के लिए तालों की चाबी बनाकर खोलते थे और बाइक द्वारा आसपास के क्षेत्र के सूने मकानों को निशाना बनाते थे। अवैध हथियारों को ये अपने घर और बाकानेर नदी के किनारे करते थे। बदमाश अवैध हथियारों को इंदौर और बड़वानी में बेचने के उद्देश्य से घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपित जगतसिंह सिकलीगर गुजरात के कई थानों में वांटेड है।

Exit mobile version