Site icon

25 हजार छात्राओं को सायबर फ्रॉड से बचाने आगर पुलिस का अभियान,किया अवेयर

cyber.jpg

आगर

आगर मालवा जिले की छात्राओं को सायबर फ्रॉड के बचाने के लिए पुलिस ने अनूठा अभियान शुरू किया है। पुलिस गांव-गांव में इन बच्चियों के साथ चौपाल लगा रही है। चौपाल में दो महिला डीएसपी और महिला बाल विकास अधिकारी भी शामिल होती है। यह अभियान एसपी राकेश कुमार सगर के निर्देश पर जिले भर में चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस दौरान यहां की पुलिस जिले की लगभग 25 हजार बच्चियों से संवाद कर चुकी है।  यह अभियान लगातार चल रहा है। यह अभियान पंचायत स्तर तक पहुंच गया है। इस अभियान में 11 वीं और 12 वीं क्लास की छात्राओं से पुलिस की महिला अफसर संवाद करती है। हर गर्ल्स स्कूल में जाकर वे संवाद स्थापित कर रही है। इस दौरान वे इन बच्चियों को बताती है कि उन्हें सायबर फ्रॉड से कैसे बचना है। इसके टिप्स देती है। कैसे लोग फ्रॉड करते हैं, यह भी बताती है। इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय के साथ ही पुलिस की मदद कैसे ली जाती है, यह इसमें बताया जाता है।

सायबर फ्रॉड का शिकार बच्चियां न हो इसे लेकर एक अभियान जिले भर में चल रहा है। छात्राओं इससे जुड़ी सभी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ उनके कैरियर को लेकर भी गाईड किया जा रहा है। यह अभियान अभी चल रहा है।  
राकेश कुमार सगर, एसपी आगर मालवा

Exit mobile version