Site icon

स्वरोजगार केन्द्र में ऑनलाईन नि:शुल्क कोचिंग क्लास 25 जून से

राजनांदगांव 24 जून 2020।  छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 में शामिल होने वाले जिले के युवाओं के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में ऑनलाईन नि:शुल्क कोचिंग क्लास 25 जून से शुरू की जा रही है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक युवा नि:शुल्क के लिए पंजीयन करा सकते हैं। ऐसे आवेदक जो ऑनलाईन नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर चुके है उन्हें भी संशोधित प्रपत्र में पंजीयन कराना अनिवार्य है। युवाओं को केन्द्र की ई-मेल employmentexchangerajnandgaon@gmail.com पर निर्धारित प्रपत्र में स्वयं से संबंधित जानकारी देनी है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07744-224123 पर सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाईन पीएससी कोचिंग क्लास के लिए कार्यालय के ई-मेल पर पंजीयन प्रपत्र में जानकारी देना है।

Exit mobile version