Site icon

ICU के पास ‘पतली कमरिया’ पर लगाए ठुमके,दो कर्मचारी सस्पेंड

2-98.jpg

दतिया

पतली कमरिया बोले, हाय, हाय हाय; तिरछी नजरिया बोले, हाय, हाय, हाय … ये गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लोग इस गाने पर डांस कर वीडियो बना रहे हैं, लेकिन दतिया में अस्पताल के कर्मचारियों को इस गाने पर डांस महंगा पड़ गया।

मामला दतिया जिला अस्पताल का है। जहां 'पतली कमरिया' पर वीडियो बनाना दो कर्मचारी को भारी पड़ गया। सिविल सर्जन ने दोनों वार्ड बॉय को सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को इनके डांस का वीडियो सामने आया। जिसमें जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में पदस्थ वार्ड बॉय चतुर्भुज शुक्ला, दिलीप और रविंद्र यादव सहित तीन गार्ड जमकर नाच रहे हैं। वीडियो रात में ICU के पास बनाया गया था।

अस्पताल के‎ आसपास शोर शराबे पर प्रतिबंधित‎ रहता है। ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी मरीजों का आना-जाना हर समय लगा रहता है। बावजूद इसके कर्मचारियों ने संवेदनशील जगह पर वीडियो बनाया। हालांकि, वीडियो कब बनाया गया, ये अभी स्पष्ट नहीं है।

Exit mobile version