Site icon

शोभा सोनी को जानकारी का अभाव, विधायक व सांसद लापता :गणेश

ganesh pawar

राजनांदगांव 24 जून। नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शोभा सोनी के बयान पर पलटवार करते हुये नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग के चेयरमेन गणेश पवार ने कहा कि गहरी नींद में है नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी। पहले तो इन्हे ये ही नहीं मालूम कि कोरोना वायरस फैलता कैसे है। उन्हे ये नहीं मालूम की नगर निगम के भंडार गृह में जो सेनेटाईजर की बाटल रखी है,वह हैड सेनेटाईजर है, जो नगर निगम के कर्मचारियों के लिए है। इससे वार्ड में सेनेटाईजेशन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि महापौर श्रीमती हेमा देशमुख कोरोना संक्रमण काल के प्रारंभ से ही लगातार सक्रिय रही है और जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। इसके लिये नेताप्रतिपक्ष की प्रमाण की आवश्यकता नहीं है, जो खूद अपने वार्ड लापता है और उनके वार्ड वाले उन्हें काम के लिये खोज रहे है। वो महापौर की सक्रिता की बात करे यह अत्यंत हास्यपद है।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख द्वारा जिला अस्पताल का तीन बार निरीक्षण किया जा चुका है। उनके द्वारा इस संबंध में विडियो क्रान्फेन्स के जरिये जिले के प्रभारी मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर से शहर के प्रबुद्ध नागरिको के सामने अस्पताल के सुविधा को बढाने के संबंध में चर्चा भी की गयी थी। नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी को अपने नेताओं के बारे में बात करनी चाहिये। उन्हीं के पार्टी के विधायक लापता है, सांसद लापता है, जिन्हें जनता ढूंढ रही है। श्रीमती सोनी बताये कि विधायक व सांसद द्वारा कितने बार जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। साथ ही स्वयं कितने बार जिला अस्पताल गई है, ये भी बताये। क्या विधायक व सांसद सिर्फ 5 साल मे एक बार वोट मांगने आते है। उसके बाद जनता की सुध लेना भूल जाते है। जिन्हे अपने व अपने नेताओं के कार्य गिनाने के लिए समय नहीं है वह महापौर की सक्रियता पर उंगली न उठाये।

Exit mobile version