Site icon

सहकारी बैंक का सीईओ 20 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की गिरफ्त मे निर्वतमान समिति प्रबंधक से चार्ज दिलाने मांग रहा था घूस

3-105.jpg

जबलपुर
आज 26 दिसंबर को आवेदक -राधे लाल यादव पिता स्वर्गीय श्री सरजू प्रसाद यादव, निवर्तमान समिति प्रबंधक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तलाड, मुकाम पोस्ट तलाड, तहसील मझौली जिला जबलपुर

आरोपी – वीरेश कुमार जैन पिता स्वर्गीय श्री हेमचंद जैन, उम्र 62 वर्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर

ट्रैप दिनांक –  26 दिसंबर

ट्रैप राशि – ₹ 20,000/-
घटनास्थल-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर

कार्य -प्रशासक द्वारा आवेदक की सेवा समाप्त कर दी गई थी जिसके विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर किया था जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया, अनावेदक द्वारा आवेदक से जॉइनिंग एवं चार्ज दिलाने के कार्य के एवज में ₹20000 की मांग की गई थी जिसकी शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को अनावेदक वीरेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जबलपुर को उन्हीं के कार्यालय में ₹20000 रिश्वत लेते पकड़ा गया।

ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक  भूपेंद्र कुमार दीवान व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Exit mobile version