Site icon

गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली इंदौर पहुँचे

9-4-1.jpg

मंत्रीद्वय सिलावट तथा सुश्री ठाकुर सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
इंदौर

गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली आज इंदौर पहुँचे। इंदौर विमानतल पर जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।‍‍

Exit mobile version