Site icon

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश तहसील इकाई अमरपाटन के नववर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन

3-20.jpg

अमरपाटन 
वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई अमरपाटन का  सतना रोड चौराहा के पास नववर्ष 2023 कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री आदरणीय रामखेलावन पटेल की गरिमामई उपस्थित में संपन्न हुआ।  वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के तहसील अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि ये बहुरंगीय कैलेंडर प्रतिवर्ष आजीवन सदस्यो को निःशुल्क  वितरण किया जाता है। इस कैलेंडर में वर्तमान में होने वाले त्योहारों की जानकारी के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के वैश्य समाज के अलग-अलग घटक दलों की जानकारी प्रत्येक इकाई के सदस्यों की जानकारी सम्मालित है।  यह कैलेंडर पदाधिकारियों का सदस्यों से संपर्क का प्रमुख मध्यम भी है।

 इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन तहसील अध्यक्ष सुनील गोयल, तहसील प्रभारी राकेश ताम्रकार, व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई तहसील अध्यक्ष शुभम गुप्ता, लालमणि गुप्ता, पुरषोत्तमदास गुप्ता, हरछाठीलाल सोनी, नरेंद्र साहू, गणेश ताम्रकार, राजेश गुप्ता,  राजेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, रघुबीर गुप्ता, आकाश गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, प्रियांशु गुप्ता, आशीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version