Site icon

एक दूसरे की मदद और सहयोग की भावना को मजबूत करता है खेल – दिग्विजय सिंह

2-46.jpg

पलेरा
जीवन में खेल अच्छी सोच और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। खेल में हार जीत नहीं बल्कि भाग लेना मायने रखता है। उक्त विचार ग्राम पंचायत बखतपुरा में आयोजित श्रीराम राजा क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के अवसर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आयोजित खेलों में भाग लेने से खेल भावना मजबूत होती है। एवं वही किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन ने कहा  कि खेल आपस में व्यक्तियों को जोड़ता है एवं एक दूसरे की मदद और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।  स्वस्थ शरीर और मानसिक विकास के लिए जीवन में खेल का बड़ा महत्व है।

वही पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने  कहा कि खेल को खेलने से अनुशासन, सहयोग और निरंतर प्रयासों से विश्वास उत्पन्न होता है। बताया गया है कि आयोजित टूर्नामेंट के समापन के दिन बराना और लारौन की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ मडाहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर मे 173 रन बनाए एवं वही लक्ष्य का पीछा करते हुए व राणा टीम मात्र 160 रन पर ही सिमट कर रह गई। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आयोजित टूर्नामेंट को देखने पहुंचे दर्शकों की तालियां खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रहीं। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मानसिंह राय, कार्यक्रम आयोजक अशफाक मंसूरी, राकेश खरे,  वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन।   

(किसान नेता) बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ, जिला महामंत्री बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति टीकमगढ़, जिला अध्यक्ष, जन उद्योग व्यापार मंडल बांदा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनीष यादव बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ, समेत मोंटी यादव, किदारी यादव , विक्रम राज, हरगोविंद खंगार, इंद्रपाल पाल, राकेश पाल, पुष्पेंद्र राजा ठाकुर, अन्नू यादव, अरविंद यादव, देवेंद्र राजपूत, दिनेश पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, मुकेश पटेल, फूल पटेल,जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version