Site icon

जगदलपुर : कलेक्टर चंदन कुमार पहुंचे अंदरूनी क्षेत्र के सड़क विकास कार्य का करने निरीक्षण

85

जगदलपुर 23 फरवरी 2023

कलेक्टर चंदन कुमार गुरुवार को बस्तर जिले के तहसील नानगुर क्षेत्र के अंदरूनी इलाका में स्थित ग्राम पुलचा तक निर्माण किये जा रहे सड़क का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम गुड़िया, कालागुडा, चितालगुर तिराहे से 9 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग ग्राम पुलचा तक निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में लगे हुए जवानों से भी चर्चा की। कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हितेश बघेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए के सिंह, जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version