Site icon

छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पड़े लेकिन हमारे नेता नहीं डरे, डट कर खड़े हैं – प्रियंका

100

देश को कांग्रेस की जरूरत, मिलकर लडऩा होगारायपुर, 26 फरवरी (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन आज पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफलता मिलेगी। हमें एकजुट होकर लडऩा होगा। हमें गिले-शिकवे दूर करने होंगे। कांग्रेस को मजबूत करना होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे पर हमें एकजुट होकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचा रहे हैं। देश के किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। देश के किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। अब हमारे पास एक साल का वक्त है। जनता को हम से उम्मीद है। इस उम्मीद के लिए हमें जी-जान से लग जाना होगा। देश को आज कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक लेकर जाना होगा। विकास के मुद्दों पर काम करना होगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश का माहौल नकारात्मक है। भविष्य के लिए हमें सकारात्मक होना होगा। पार्टी के लिए आप सब की जरूरत है आप निडर हैं। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पड़े लेकिन हमारे नेता डरे नहीं, लड़े हैं। वे डट कर खड़े हैं। देश के संविधान के लिए हम सबको मिलकर लडऩा है।

Exit mobile version