Site icon

कांग्रेसी सिर्फ अधिकार जानते हैं अपने कर्तव्य नहीं – मणिभास्कर गुप्ता

mani bhaskar

पार्षद निधि से कर्मचारियो के लिए सेनेटाइजर कैसे खरीदा गया

राजनांदगाँव, 25 जून, नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन गणेश पवार के बयान को हास्यास्पद एवं झूठ का पुलिंदा निरूपित करते हुए पार्षद दल की सचेतक मणि भास्कर गुप्ता ने कहां की पवार जी जिस पद पर बैठे हैं, उसकी भी पूरी जानकारी नहीं है, जिस सेनेटाइजर को वह कर्मचारि एव अधिकारियों के लिए खरीदा गया बता रहे हैं वह पार्षद निधि से अपने वार्ड के लिए खरीदा गया है अतः पवार जी जिस गोलमाल को घुमा फिरा कर बता रहे है, जवाब देने से पहले वास्तविकता को परख ले फिर कोई बात कहें ,सुश्री गुप्ता ने कहा कि वे सांसद और विधायक पर आरोप लगा रहे हैं ।सुश्री मणिभास्कर गुप्ता ने कहा कि राजनांदगांव के सांसद ने अपनी सांसद निधि की पूरी राशि को करोना महामारी के बचाव के लिए अर्पित कर दिया और उन्होंने 25 लाख रुपये जिला राहत कोष में दिए,और एक फोन पर वह सक्रिय होकर कार्य को अंजाम देते हैं ।और क्षेत्रीय विधायक डॉ रमन सिंह की सक्रियता पर प्रश्न उठाने से पहले कांग्रेसियों को अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए , डॉ रमन सिंह ने बाघ नदी पहुंचकर प्रवासी मजदूरों की स्थिति से अवगत हुए और सोई हुई सरकार को जगाया।छतीसगढ़ की सीमा पर बिना स्कैनिंग टेस्ट किए हजारों की संख्या में मजदूर शहर में आए और पैदल चलकर बिना कोई सुविधा के पहुंचे जैसे ही डॉ रमन सिंह ने बाघ नदी पहुंचकर विरोध दर्ज कराया , सरकार नींद से जागी और संसाधन गाड़ियों की व्यवस्था मजदूरों के लिए की गई और उन्हें पंचायतों में क़वारटाइन किया गया , मणिभास्कर गुप्ता ने कहा कि डॉ रमन सिंह ने अपने राष्ट्रीय दायित्व को निभाते हुए भी जमीनी स्तर पर पहुच कर आशा नगर, बस स्टैंड ,रैन बसेरा और अपने विधानसभा के गांव गांव में पहुंचकर लोगों की पीड़ा और दुख दर्द को बांटा और अपनी निधि से ₹10 लाख रुपये  भी दिए 25 हजार मास्क,200 पीपीई किट दिए गए इसके साथ ही समय-समय पर वह लोगों की परेशानियों को भी हल किया करते हैं। परंतु राज्य सरकार और कांग्रेसियों ने आज दिनांक तक पीएम केयर्स फंड में कितनी राशि करोना सहयोग हेतु दी है , मणिभास्कर गुप्ता ने सवालिया अंदाज में कहा कि इस प्रश्न का उत्तर कोई कांग्रेसी मुझे दे दे, उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सिर्फ अधिकार जताना जानते हैं ,देश के प्रति उनका कोई कर्तव्य नहीं बनता इसलिए वह कर्तव्य विमुख हो जाते हैं । मणिभास्कर गुप्ता ने गणेश पवार को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपनी महापौर हेमा देशमुख से सवाल करें कि अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐसा कौन सा विकास का कार्य किया है,पूरे विकास कार्य भाजपा शासनकाल के समय के चल रहे है, सिर्फ फोटो खिंचवाने से और सामाजिक संगठनों के दिए सहयोग को अपना बताने से कोई उपलब्धि हासिल नहीं होती ।मणिभास्कर गुप्ता ने कहा कि शोभा सोनी की वार्ड में सक्रियता पर प्रश्न करने वाले पवार अपने प्रभारी मंत्री की चिंता कर लेते तो जनता को फायदा होता, जिस सैनिटाइजर कि पवार जी बात कर रहे हैं जनता भलीभांति जानती है की कांग्रेसियों ने उसी सैनिटाइजर के नाम से किस तरह से बंदरबांट किया है और शोभा सोनी कितनी सक्रिय है यह शहर की जनता भलीभांति जानती है।

Exit mobile version