Site icon

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च एसपी, डीएसपी, एएसपी समेत तमाम अधिकारी रहे शामिल

05

राजनांदगांव। शहर एवं जिला में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस विभाग द्वारा फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कंटेनमेंट जोन मे शहरवासियों को कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य नगर वासियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अति आवश्यक कार्य को छोड़कर घर से बाहर ना निकलने की समझाइश से निकाला गया।

फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से पुलिस विभाग के एसपी डीएसपी एएसपी समेत तमाम आला अधिकारी सम्मिलित हुए।

Exit mobile version