Site icon

युवा कांग्रेस ने किया डीजल, पेट्रोल के रेट बढ़ोतरी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन

IMG-20200625-WA0040

डोंगरगांव। छुरिया-ग्राम कुमरदा के बस स्टैंड में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लगातार पेट्रोल,डीजल के दामो में वृद्धि की जा रही है।पूरे देश कोरोना महामारी से जुझ रहा है।इसके बावजूद मोदी सरकार लगातार गरीब मध्यमवर्गीय परिवार पर आर्थिक बोझ डाल रही है ।मोदी सरकार गरीब और मध्यमवर्गीयों पर ध्यान नही दे रही।

जिसके विरोध में पूर्णचंद कोको पाढ़ी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व रविंदर बबलू भाटिया प्रदेश महासचिव, मनीष निर्मल अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार व खुज्जी विधानसभा विधायक छन्नी साहू के मार्गदर्शन में खुज्जी विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा गुरुवार को कुमरदा में विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया।इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू,उपाध्यक्ष देव पन्दो,महासचिव ललित साहू,छुरिया ब्लॉक युकां अध्यक्ष लेखचंद्र वर्मा,चौकी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बसोड़,कुमरदा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामगुलाम घावड़े,पैरिटोला सरपंच प्रतिनिधि कमलेश पन्दो,युकां कांग्रेस नेता समीर शुक्ला,विक्रांत शुक्ला, युवा कांग्रेस नेता मोनू खान,रामदयाल,नरेन्द्र कुमार,मुकेश गंधर्व, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version