Site icon

सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत डेढ़ लाख के गहनें पार

tala thod

रायपुर, 25 जून (आरएनएस)। रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनेगी अटल आवास सोसायटी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख रूपये के सोने-चांदी के गहनें चोरी कर ले गये।
घटना की रिपोर्ट प्रदीप कुमार मारकण्डे ने थाने में दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार 23 जून को दोपहर 12 बजे से लेकर 24 जून तक उसका मकान सूना था। घर के सभी सदस्य मकान में ताला लगाकर अपने किसी रिश्तेदार के यहां गये हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरो ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे नगदी 4 हजार रूपये के अलावा सोने-चांदी के गहनें जिसकी कीमत लगभग 01 लाख 46 हजार रूपये चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Exit mobile version