Site icon

महोबा जिले :चलती बाइक बनी आग का गोला 

महोबा-पवा मार्ग पर तेज रफ्तार चलती बाइक आग का गोला बन गई। आग की लपटें उठने पर बाइक सवारों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। युवकों के कूदने के बाद बाइक झाड़ियों में गिर गई। एक घंटे तक आग लगी रहने से बाइक जलकर बर्बाद हो गई। घटना में किसी के हताहत न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी हरिश्चंद्र राजपूत अपने साथी मुन्ना के साथ बाइक से महोबा आया था। वापस लौटते समय गांव से एक किमी पहले बाइक में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे लगी आग को पहले तो बाइक सवार समझ नहीं पाए लेकिन जब लपटें उठने लगी तो दोनों युवक कूद गए और अपनी जान बचाई। जिसके बाद बाइक झाड़ियों में गिर गई और आग का गोला बन गई। बाइक में आग लगी देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने से पहले ही बाइक जलकर बर्बाद हो गई। आग लगने का कारण इंजन गर्म होने के बाद शॉर्टसर्किट से माना जा रहा है।

Exit mobile version