Site icon

मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उद्यमिता जागरूता शिविर का हुआ आयोजन

मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा 6 मार्च को जनपद पंचायत खड़गवां के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी,चार्टर्ड एकाउंटेंट अरिहंत जैन तथा डीपीआर पीएमएफएमई साबिर खान द्वारा उद्यम स्थापना हेतु प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में कुल 92 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर उद्योग विभाग की रोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कि।

Exit mobile version