Site icon

कोरिया : पंचायत उप निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार किये जाने हेतु अपीलीय अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

कोरिया छतीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह  ने पंचायत उप निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार किये जाने हेतु अपीलीय अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की है।
उन्होंने अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर को सम्पूर्ण जिला,  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर  को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुभाग बैकुण्ठपुर एवं  तहसीलदार बैकुण्ठपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसील बैकुण्ठपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के लिए नियुक्त किया है।

Exit mobile version