Site icon

नेशनल जूनियर हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत: कोलकाता की हुगली नदी में तैरता मिला शव; छत्तीसगढ़ से हुए थे चयनित

07_01_2022-crime_news

छत्तीसगढ़ में भिलाई से नेशनल हैंडबॉल जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए 17 साल के खिलाड़ी सिराज खान की मौत हो गई। उसका शव कोलकाता की हुगली नदी में मिला है। सिराज 27 से 31 मार्च तक गुवाहाटी में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोच के साथ गया था। इस दौरान वे कोलकाता के एक होटल में ठहरे थे। जहां से सिराज लापता हो गया था। सूचना मिलने पर सिराज के परिजन कोलकाता पहुंच गए हैं। 

भिलाई के चार खिलाड़ियों का हुआ है चयन
दरअसल, गुवाहाटी में नेशनल हैंडबॉल जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से 17  खिलाड़ी और दो कोच के साथ गुवाहाटी पहुंचे हैं। टीम में भिलाई से चार खिलाड़ी शामिल थे। शुक्रवार 24 मार्च को खिलाड़ी यहां से ट्रेन से निकले और शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे। यहां से उन्हें शाम को गुवाहाटी के लिए रवाना होना था। सभी खिलाड़ी एक होटल में रुके थे और यहीं से निकलना था। 

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
कोच ने जब शाम को टीम के गुवाहाटी निकलते समय सभी की गिनती की, तो सिराज नहीं था। काफी खोजने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो कोच ने इसकी जानकारी सिराज के पिता जावेद खान को फोन पर दी। सिराज की लापता की सूचना मिलते ही जावेद खान अपने रिश्तेदार के साथ उरला एक्सप्रेस से कोलकाता पहुंचे। इसके बाद थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। 

कोच और खिलाड़ियों के साथ गया था नदी में नहाने
कोलकाता पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोच से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज निकाला। होटल के सीसीटीवी फुटेज में सिराज खान खाने के बाद बाहर जाते दिखाई दे रहा है। पूछताछ करने पर पता चला दोनों कोच और पूरी टीम हुगली नदी में नहाने के लिए गई थी। सिराज खान भी सभी खिलाड़ियों के साथ वहां गया था, लेकिन वापस होटल नहीं आया।

Exit mobile version