Site icon

सिक्किम हिमस्खलन : सूनी हुई गोद… उजड़ गया सुहाग

62

सिक्किम में हुए हिमस्खलन में रेखा की दुनिया उजड़ गई। उसकी आंखों के सामने पलभर में पति बाल सिंह और मासूम बेटी मौत के मुंह में समा गए। पति और बेटी की मौत के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। लखीमपुर खीरी के स्वास्थ्यकर्मी बाल सिंह पत्नी रेखा और पांच वर्षीय बेटी रेव्या सिंह उर्फ चीकू के साथ सिक्किम में छुट्टी मनाने गए थे। मंगलवार को सिक्किम के नाथुला दर्रे के पास हुए भयानक हिमस्खलन की चपेट में आने से बाल सिंह और उनकी बेटी रेव्या की मौत हो गई। गुरुवार देर रात दोनों के शव पैतृक गांव लाए गए। शुक्रवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। हिमस्खलन में रेखा की दुनिया उजड़ गई। उसकी आंखों के सामने पलभर में पति और बेटी मौत के मुंह समा गए। वह तबाही के मंजर को भुला नहीं पा रही। रेखा देवी ने बताया कि मंगलवार को सिक्किम में कई जगह पर हिमस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया था। इसके बाद वह लोग एक होटल में रुक गए थे। फिर पता चला कि रास्ता साफ किया जा रहा है, जिसके बाद सभी गाड़ी से घूमने के लिए निकले थे।

Exit mobile version