Site icon

धूमधाम से मना धकेता का जन्मदिन

photo

राजनांदगांव,26 जून। नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता उर्फ पप्पू का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
पूर्व पार्षद अशोक पंजवानी ने बताया कि इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने केक काटकर श्री धकेता को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात श्री धकेता लाव-लश्कर के साथ पेंड्री पहुंचे और वार्डवासियों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। वार्डवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए वार्ड की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
पूर्व पार्षद अशोक पंजवानी ने बताया कि नगर निगम अध्यक्ष धकेता के जन्मदिन पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा पूरे शहर में बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इस अवसर पर गरीबों को मिठाइयां बांटी गई। इसके पश्चात ग्राम पार्री में ग्रामीणों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पार्षद संतोष पिल्ले, शकील रिजवी, कादिर अंसारी, हफीज वारसी, हनी सिंह, चिंटू शर्मा, जायसवाल, सचिन त्रिपाठी, हनी ग्रेवाल, ग्राम सरपंच, ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version