Site icon

प्रदेश में महिलाओं पर अत्‍याचार और अपराध के मामले बढ़ गए – ओपी चौधरी

सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, अलबत्‍ता प्रदेश में महिलाओं पर अत्‍याचार और अपराध के मामले बढ़ गए – ओपी चौधरी

0 जिला एमएमसी के ग्राम बिहरीखुर्द में आयोजित हुआ कमल सखी सम्‍मेलन

अंबागढ़ चौकी। 

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम बिहरीखुर्द में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमल सखी सम्‍मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने शिरकत की। उन्‍होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, समाज में उनकी महती भूमिका पर बात की।

इस दौरान जिला भाजपा अध्‍यक्ष संजीव शाह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, व मोहला-मानपुर विधानसभा प्रभारी लल्‍लन मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी महिलाएं भी उपस्थित रहीं। आयोजन में ग्राम बिहरीखुर्द की 30 महिलाओं का सम्‍मान किया गया।

भाजपा ने कमल सखी अभियान के माध्‍यम से प्रत्‍येक बूथ में 10 महिलाओं को जोड़ने की कवायद की। मंगलवार को कमल सखी की जिम्‍मेदारी निभा रहीं महिलाओं का सम्‍मेलन जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने शिरकत की और अतिथियों के संबोधन और भाजपा की रीति-नीति पर चर्चा सुनी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने महिलाओं से जुड़े विषयों और पार्टी व चुनावों में उनकी भूमिका पर बात ही। उन्‍होंने कहा कि – मौजूदा सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। अलबत्‍ता प्रदेश में महिलाओं पर अत्‍याचार और अपराध के मामले बढ़ गए हैं। उन्‍होंने कहा कि – आपके कंधों पर पार्टी की बड़ी जिम्‍मेदारी है।

पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि – इस सम्‍मेलन के माध्‍यम से हम आप सभी से रुबरु हो रहे हैं। आपके सुझाव और राय-मशविरा भी काफी अहम है। जिला भाजपा अध्‍यक्ष संजीव शाह ने कहा कि – जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का बहुतायत क्षेत्र वनांचल है। वनांचल की महिलाओं का भाजपा से मजबूत जुड़ाव साबित करने के लिए ये भीड़ ही काफी है।

जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्‍यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्‍वत ने कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि – भाजपा ने ही महिला सशक्तिकरण को बल दिया। प्रत्‍येक बूथ में शामिल कमल सखी पार्टी की मजबूती का आधार हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में इनकी भूमिका महत्‍वपूर्ण होगी।

आयोजन में जिला महिला मोर्चा महामंत्री संगीता मिश्रा, श्रीमती सत्‍यभामा सलामें, जिला भाजपा उपाध्‍यक्ष श्रीमती ईश्‍वरी ध्रुवे, श्रीमती प्रतिभा यादव, मंडल , श्रीमती इंदिराबाई मंडावी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष खोरबहरा यादव , भाजपा जिला मंत्री  योगेद्र कोड़ापे,अम्बागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वमी जिला, एन जी ओ प्रकोष्ठ के संयोजक गोरी शंकर यादव जी, सह कोषाध्यक्षभारती मोहर  , श्रीमती किरण मंडावी, श्रीमती बसंता, श्रीमती क्रांति गुप्‍ता, श्रीमती श्‍याामा कंवर सहित बड़ी संख्‍या में कमल सखी महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में ग्राम की वरिष्‍ठ महिला श्रीमती बैसाखिन बाई पटेल ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

प्रेषक – 

श्रीमती कमलेश सारस्‍वत

जिला अध्‍यक्ष,  भाजपा महिला मोर्चा

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

Exit mobile version