Site icon

कूलर कारोबारी से दो लाख 20 हजार रुपये की लूट, हाथ और गर्दन पर मारे ब्लैड

download (8)

रोहतक के कच्चा बेरी रोड पर सिटी थाने से चंद कदम दूर स्कूटी सवार दो युवक कूलर कारोबारी पर ब्लैड से गर्दन व हाथ पर हमला करके 2.20 लाख रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया, लेकिन वारदात को संदिग्ध माना जा रहा है । सिटी थाने के नजदीक हुई वारदात, नए प्रभारी ने संभाला था एक दिन पहले की कार्यभार
पुलिस के मुताबिक नेहरू कालोनी निवासी इमरान ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से यूपी के गांव हिमपुर, जिला बिजनौर का रहने वाला है। दो माह पहले रोहतक आया था। साथ ही दुकानों पर कूलर की सप्लाई करता है। वीरवार को करीब एक बजकर 10 मिनट पर अपने भाई अतीक के खाते में 2 लाख 20 हजार रुपये जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में गया था। पहले वह माता दरवाजा के पास बैंक में गया, जहां पैसे जमा नहीं हो सके। गर्दन व ब्लैड पर स्कूटी सवार युवकों ने दी वारदात अंजाम
इसके बाद झज्जर रोड स्थित बैंक की ब्रांच में गया। बताया गया कि आपका पैन कार्ड खाते से लिंक नहीं है। इसलिए पैसा जमा नहीं हो सकता। वह वापस नेहरु कालोनी में आ रहा था। जब कच्चा बेरी रोङ से पुराना बस स्टैङ की तरफ मुड़ा और आगे पीछे से स्कूटी पर से दो नौजवान युवक आए। एक दम मेरी गर्दन और मेरे हाथों पर ब्लड मारे। साथ ही थैले से 2 लाख 20 हजार रुपये छीन लिए। इसमें 1 लाख रुपये रोहतक के युवक सुनील से लिए थे। बाकी 1 लाख 20 रुपये रुपये कूलर के घास के दुकानदर से एकत्रित किए थे। स्कुटी सवार युवकों ने मास्क लगा रखे थे।

संदिग्ध मान रही वारदात पुलिस, थाने में जाने की जगह अस्पताल चला गया इमरान
थाने के नजदीक हुई वारदात को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। क्योंकि चंद कदम थाना होने के बावजूद शिकायतकर्ता पहले अस्पताल चला गया। वहां से छुट्टी के बाद पुलिस को सूचना दी। सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज जुटा रहे हैं। इसके बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा।

Exit mobile version