Site icon

पड़ोसियों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटा

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के सगुनापुर गांव के कालीचरन ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर पड़ोसियों द्वारा पत्नी को मारने पीटने का आरोप लगाया है। कालीचरन के मुताबिक रात में वह अपने ट्रैक्टर से भूसा घर लाया था। उतारने में पत्नी माया देवी सहयोग कर रही थी। तभी पड़ोसी छेद्दू ने पत्नी सीता व बेटी शिवांशी के साथ मिलकर पत्नी माया देवी को बेवजह ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने पर कालीचरन को भी चोटें आई हैं। थाना अध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Exit mobile version