Site icon

 कोरबा : सब स्टेशन में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया श्रमिक 

download (17)

विद्युत वितरण विभाग के मोतीसागर पारा स्थित सब स्टेशन में सुधार कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक गंभीर रुप से झुलस गया है। ठेका श्रमिक का नाम प्रयंग चांदू है, जो मिशन कंपाउंड का निवासी है।

बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त सब स्टेशन में वो और उसके दे साथी सुधार कार्य कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बिजली का उसे करंट का जबरदस्त झटका लगा और वो झुलस गया। हादसे में श्रमिक का पैर बुरी तरह से झुलस गया है। शहर के निजी अस्पताल में प्राथमिकी उपचार देने के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version