Site icon

उद्योग मंत्री ने श्रमिकों को वितरित किए अनुदान राशि के चेक

2706 1

रायपुर, 27 जून 2020 . उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में श्रम विभाग की भगिनी प्रसूति सहायता सहित अन्य योजना के हितग्राहियों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। श्रम विभाग के द्वारा भगिनी प्रसूति सहायता योजना में 51 और विश्वकर्मा सामान्य मृत्यु सहायता योजना के तहत 14 लोगों को 7 लाख 6 हजार राशि का वितरण किया गया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Exit mobile version