Site icon

वैशाख में सावन का अहसास, वाराणसी में मई की पहली सुबह ही पारा धड़ाम

download (17)

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बढ़ते तापमान पर ब्रेक के बाद अब एक बार फिर बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सूरज देवता छुट्टी पर चले गए हैं। वैशाख में भी सावन का अहसास हो रहा है। सोमवार सुबह से ही बादल छाए हैं। अधिकतम पारा 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। औसत तापमान 28 डिग्री से भी नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है। 

अप्रैल के माह में 25 दिन तक भीषण गर्मी और लू का सामना कर चुके लोगों को राहत भरे मौसम का अभी कुछ दिन और आनंद मिलेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, वह रविवार को 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। बारिश की भी संभावना है।

रविवार को न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री रहा। वहीं सोमवार सुबह सात बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 7-8 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।तेज धूप और भीषण गर्मी से काशीवासियों को राहत मिली हुई है। सुबह और रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पांच-छह मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Exit mobile version