Site icon

पड़ोसी निकला महिला का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

66

शिमला -प्रदेश के मंडी जिले में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून को वह और उसका छोटा भाई मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। उनकी मां बिमला देवी घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके पड़ोसी तेज राम ने शराब के नशे में मेरी माता बिमला देवी के साथ लड़ाई झगड़ा किया और फिर हत्या कर दी। मेरी माता के शरीर पर तेजधार हथियार से हमले की चोटें आई थीं। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version