Site icon

राजनादगांव: आयुक्त ने किया अतिक्रमण तोडू दस्ता दल का गठन

CHANDRA KANT KOUSHIK

राजनादगांव 27 जून। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से नियंत्रण एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन के द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशो के परिपालन में नगर निगम सीमा के मुख्य मार्ग में किये गये अतिक्रमण हटाने के लिये आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिन ने अतिक्रमण तोडू दस्ता दल का गठन किया है।  आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि कलेक्टर श्री टी.के. वर्मा द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से नियंत्रण एवं बचाव हेतु समय समय पर निर्देश दिया जाता है। इसी कडी में नगर निगम सीमा के मुख्य मार्ग या आम आवाजाही वाले सड़क, पटरी से अविधिक तौर पर लगाये हुये ठेला, खुमचा, गुमटी व अस्थाई दुकानों हटाने के    संबंध में नगर निगम के द्वारा एकतरफा कार्यवाही करने अतिक्रमण तोडू दस्ता दल का गठन किया गया है। जिसके लिऐ तोडू दस्ता दल प्रभारी अधिकारी राजस्व उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र साव मोबाईल नं. 94255 64327 को बनाया गया है। इनके सहयोगी सर्वश्री सुरेश राय,रविन्द्र ठाकुर,प्रकाश साहू,हितेश ठाकुर, दिलीप गिरी गोस्वामी,मिलिन्द रेड्डी, संतोष मिश्रा व योगेश पदमाकर रहेगे।  आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि उक्त तोडू दल द्वारा निगम सीमांतर्गत लगाये गये ठेला, खुमची, गुमटी, अस्थाई दुकाने जो निगम क्षेत्र के मुख्य मार्ग में या आम आवाजाही रास्ते पर अविधिक तौर पर लगाये गये दुकानों को एकतरफा कार्यवाही करते हुये हटाने की कार्यवाही की जावेगी। 

Exit mobile version