Site icon

300 प्रखंड के 593 पंचायत में उपुचनाव, सीतामढ़ी में लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

download (98)

यह उपचुनाव 300 प्रखंड अंतर्गत 593 पंचायतों में उपचुनाव हो रहा है। कुल 605 रिक्त पड़े पद के लिए वोटिंग हो रहे हैं। यह पद मुखिया, पंच और पंचायत सदस्य के लिए खाली पड़े पद हैं। 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की जाएगी।  बिहार में पंचायत और प्रखंड में उपचुनाव हो रहे हैं। सभी जगह शांतिपूर्व माहौल में चुनाव हो रहा है। यह उपचुनाव 300 प्रखंड अंतर्गत 593 पंचायतों में उपचुनाव हो रहा है। कुल 605 रिक्त पड़े पद के लिए वोटिंग हो रहे हैं। इनमें 48 मुखिया, 41 पंचायत समिति, 52 सरपंच 316 वार्ड सदस्य, 141 पंच सदस्यों के पद पर वोटिंग हो रही है। वहीं चुनावी मैदान में 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं। 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की जाएगी। इधर, मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगा। सभी एसडीओ व एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। बूथ संख्या 105 पर वोट देने नहीं आए मतदाता
सीतामढ़ी जिले के तीन प्रखंडों में पंचायत उप चुनाव की वोटिंग जारी है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। वही मतदाता भी मतदान के केंद्रो पर कतार बद्ध तरीके से खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बथनाहा में उपचुनाव के दौरान ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। बखरी पंचायत स्थित बूथ संख्या 105 पर मतदाता वोट देने नहीं आए।  स्थानीय लोगों की शिकायत है कि गांव के कई लोगों का नाम बगल के रनौली पंचायत में जोड़ा गया है। रनौली पंचायत के लोगों का नाम बखरी पंचायत में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मतदाता सूची की यह गड़बड़ी कई साल है। हालत यह है कि वर्तमान वार्ड पार्षद, सचिव और गांव के चौकीदार का नाम भी दूसरे पंचायत की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। इसके कारण नाराज होकर लोग वोट डालने नहीं गए।  कई मतदान केंद्रों पर नहीं दिखी भीड़
रोहतास में मतदाता अपनेबूथों पर सुबह से कतार में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने लगे। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुरू हो गयी। वहीं प्रत्येक बूथों पर एसडीपीओ, एसडीएम व अन्य आला अधिकारियों ने पहुंचकर मतदान का जायजा लिया और मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। नासरीगंज और नोखा समेत कई अन्य प्रखंडों में पंचायत उप चुनाव का मतदान आज प्रारंभ हैं। नोखा प्रखंड के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह कम देखी जा रही है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नहीं दिखी। जिसके कारण मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। रोहतास जिले के कई प्रखंडों में चल रहे पंचायत उपचुनाव के प्रत्येक बूथों पर मजिस्ट्रेट के साथ साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात दिखे।

Exit mobile version