Site icon

राजनांदगाव जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले, आज कुल 21 नए केस

corona 1

राजनांदगांव 27 जून। जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है जिसमे 2 खैरागढ़ एवं 1 डोंगरगढ़ का बताया जा रहा है। इसके साथ ही आज दिन में कुल 18 नए मरीजो की पहचान की गई थी जिसमे लखोली से 8, गंज चौक से 1, कांचन बाग 1, मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 3, मोहला से 2, मानपुर 1, खैरागढ़ से 2 की पुष्टि की गई थी। जिन्हे मिलाकर जिले में आज कुल 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है।

सभी को मेडिकल कॉलेज पेंड्री लाने की तैयारी जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की।

Exit mobile version