Site icon

राजनांदगांव : 4 जून 2023 को शांती नगर कबीर भवन में कबीर जयंती मनाने का निर्णय

25 मई २०२३ को सद्गुरू कबीर भवन शांतीनगर राजनांदगांव में मानिकपुरी पनिका समाज शहर इकाई राजनांदगांव की बैठक संपन्न हुआ। उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा के उपरांत दिनांक 4 जून 2023 को शांती नगर कबीर भवन में कबीर जयंती मनाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया, प्रेस विज्ञप्ति में समाज के राजेश दास मानिकपुरी ने बताया गया कि कबीर जयती दो सत्र में मनाया जावेगा । प्रथम सत्र में सुबह गुरू महिमापाठ, निशान पूजा की जायेगी और उसके बाद महंत श्री भीखमदास मानिकपुरी और उनके सहयोगीयों द्वारा सात्विक यज्ञ चौका आरती की जावेगी एवं द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के महापौर श्रीमति हेमा सुदेश देशमुख व्दारा मानिकपुरी पनिका समाज का सामुदायिक भवन का भूमि पूजा की जावेगी ततपश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित अतिथीयो श्री कुलबीर सिंह छाबडा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव. श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद एवं उपाध्यक्ष प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, श्री नीलू शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, और श्री अरविंद वर्मा पार्षद, श्रीमति पूर्णिमा नागदेवे पार्षद, कार्यक्रम को संबोधित करेगें। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण और भोजन का कार्यक्रम रखी गई है। बैठक मे मानिकपुरी पनिका समाज के अध्यक्ष पूरनदास, उपाध्यक्ष धनेश्वर दास, सचिव श्री ओमन दास, कोषाध्यक्ष श्री मनीष दास, जिला संयोजक श्री ज्ञानदास, संरक्षक श्री अंजोरदास, सुशीलदास, श्री पोषणदास, श्री अमोददास, महंत भीखमदास, श्री खोरबाहरादास श्री बाबूदास श्री राजेश दास एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही ।

( राजेश दास मानिकपुरी )
मिडिया प्रभारी
मानिकपुरी पनिका समाज
शहर इकाई राजनांदगांव 8435858241

Exit mobile version