Site icon

जगदलपुर : कम्प्यूटर कौशल परीक्षा हेतु प्रशिक्षण

जगदलपुर, 02 जून 2023

कौशल प्रशिक्षण सह मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु टायपिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ऐसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा हेतु सहायक ग्रेड-03 व डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद हेतु आवेदन कर रहे हैं वे हिंदी, अंग्रजी टायपिंग प्रशिक्षण हेतु अध्यापन सह मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 11 से 3 बजे के मध्य संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version