राजनांदगांव। आज राजनांदगांव NSUI जिला अध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान से प्रार्थना कर भाजपा के नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए हवन किया एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया गया।NSUI ज़िला अध्यक्ष अमर झा ने बताया की देश के लिए कई पदक जीत चुके पहलवान, आज महीनों से सड़क पर हैं.. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गिरफ़्तारी के लिए लगातार दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना कर रहे हैं। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है देश की जानता बृजभूषण सिंह को गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं निष्पक्ष जांच करने में मोदी सरकार असमर्थ है पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ ब्रिजभूषण पर है इसलिए उनकी गिरफ़्तारी भी नहीं हो रही है। पहलवानों के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस का व्यवहार निदनीय हैं।NSUI प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नेहा वैष्णव ने कहा की देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को सड़क पर अपराधी की तरह घसीटा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इशारे पर पुलिस पहलवानों पर लात-घुसे चला रही है जिन पहलवानों ने देश का मान बढ़ाया उन पहलवानों का देश में भाजपा नेताओं द्वारा अपमान किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से NSUI जिला अध्यक्ष अमर झा, प्रदेश संयोजक नेहा वैष्णव, NSUI उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष साहिल वर्मा, NSUI जिला उपाध्यक्ष साहिल सागर, उज्जवल निर्मलकर, शिशिर सिन्हा, nsui जिला महासचिव दीपक सोनकर, जिला सचिव, दीनबंधु यदु, युगल साहू, यमन शांडे, तिलक साहू, पार्थ गेंद्र, देवेंद्र चंद्रकार, गीतेश साहू, रूपम तिवारी एवं अन्य कार्यक्रता उपस्थित थे।
NSUI ने किया भाजपा नेताओ के लिये सद्बुद्धि के लिये यज्ञ

