Site icon

MP – ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर के वार्ड 8 और 1 में निरीक्षण कर दिए निर्देश

TN5-Bhopal310523085217

भोपाल : बुधवार, मई 31, 2023 , ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर में वार्ड 8 और 1 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। निरीक्षण में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सबसे पहले वार्ड 8 मलगढा स्थित राजीव आवास योजना में बने आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सीवर एवं पेयजल की समस्या बनी हुई है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक सीवर का स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक प्रतिदिन सीवर की सफाई की जाए। साथ ही नई सीवर लाइन एवं पेयजल लाइन डालने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण की जाए।

ऊर्जा मंत्री तोमर को वार्ड-1 में तिघरा रोड स्थित बजरंग कॉलोनी, गुप्तेश्वर कॉलोनी और होतमपुरा में निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने विद्युत, पेयजल सहित रोड की समस्या से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

Exit mobile version